50 वें जन्मदिन पर दिवंगत पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुए सीएम हेमंत बोले बाबा आप बहुत याद आ रहे हैं, गर्व है कि आपकी संतान हूं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

बाबा आप बहुत याद आ रहे हैं….

रांची। जन्मदिन आमतौर पर खुशियों, शुभकामनाओं और उत्सव का मौका होता है, लेकिन रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने 50वें जन्मदिन पर सुख-दुख से भी स्मृतियों और भावनाओं में डूब गए। बीते 4 अगस्त को उनके पिता और झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन का निधन हुआ है। हेमंत सोरेन संथाल आदिवासी परंपरा के अनुसार, उनके श्राद्ध के रस्म-रिवाज निभाने में जुटे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट में उन्होंने अपने पिता को शिद्दत से याद किया।

शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की तीसरी संतान के रूप में हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को पैतृक गांव नेमरा में हुआ था। 50वें जन्मदिन पर उन्होंने लिखा “आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं, मुझे जीवन देने वाले मेरे जीवनदाता, मेरी जड़ों से जुड़ी पहचान, वही मेरे साथ नहीं हैं। यह कष्टकारी क्षण है।’

पोस्ट में हेमंत ने अपने पिता को न सिर्फ पिता के रूप में, बल्कि जीवन के शिक्षक, संघर्ष के साथी और प्रेरणास्रोत के रूप में चित्रित किया।

मुख्यमंत्री ने लिखा, “बाबा के आदर्श, विचार और शिक्षाएं मेरे लिए केवल पुत्र धर्म नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व हैं। मैंने उनसे  सीखा कि नेतृत्व का अर्थ शासन करना नहीं, बल्कि सेवा करना है। आज जब मैं अपने राज्य की जिम्मेदारी उठाता हूं, तो उनकी बातें, उनकी आंखों का विश्वास, लोगों की पीड़ा हरने का उनका संकल्प मुझे हर निर्णय में मार्गदर्शन देता है।”

हेमंत ने अपने पिता को प्रकृति का अंश बताते हुए लिखा कि वे अब सूरज की रोशनी, पेड़ों की छाया, बहती हवा, नदियों की धार और अग्नि की लौ में हैं, वह लौ, जिसने उन्हें सत्य, संघर्ष और निडर होकर जन-जन की सेवा करने का साहस दिया।

पोस्ट के अंत में हेमंत ने अपने पिता के प्रति गर्व और आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “बाबा, मुझे गर्व है कि मैं आपकी संतान हूं, मुझे मान है कि मैं वीर योद्धा दिशोम गुरुजी का अंश हूं। वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण