501 कलश के साथ निकला भव्य कलश यात्रा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज : नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पाइप रोड स्थित शिवालय मंदिर में रविवार से पांच दिवस राधा कृष्ण, गणेश भगवान एवं बजरंगबली का मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूजन कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। सुबह 501 कलश के साथ महिलाए कलश यात्रा में शामिल हुए। ढोल नगाड़ा गाजे बाजे घोड़ा और रथ के साथ मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकलकर कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, एसडीओ कोठी, ओझा टोली, मां बायसी मंदिर समीप स्थित गंगा तट से जलभर कर वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश पूजन करके कलश यात्रा गंगा तट से निकलकर घाट रोड, बड़तल्ला स्ट्रीट, कृष्णनगर, ग्रीन होटल चौक, कॉलेज रोड होते हुए पाइप रोड शिवालय मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुआ। समिति अध्यक्ष ने बताया कि पहला दिन कलश यात्रा निकला, 22 जून को गाजे बाजे के साथ राधा कृष्ण, गणेश भगवान एवं बजरंगबली मूर्ति का नगर भ्रमण कराया जाएगा। 23 जून को फ़लाधिवास, 24 जून को अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, सज्जा अधिवास व फ़लाधिवास होगा। 25 जून को प्राण प्रतिष्ठा व संध्या में भोग वितरण किया जाएगा। मौके पर पप्पू स्वर्णकार, संतोष मोदी, श्रवण मोदी, पप्पू यादव,संजय यादव, नीरज कुमार, मुन्ना यादव, आशीष यादव, राजा सहित सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे

 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में BLO और पर्यवेक्षकों को SIR का प्रशिक्षण, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष कैंप

लिट्टीपाड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

पाकुड़ कारागार का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर पाकुड़ कारागार में बंदियों को जेल नियमावली के अनुरूप स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर

स्नातक सीटों में कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक की सीटों में की गई कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन तेज करने का

गोड्डा में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर शिविर, बुनकरों को योजनाओं की जानकारी

गोड्डा: 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा के सभागार में झारक्राफ्ट की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।