पाकुड़ जिले के 6 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला एनक्यूएएस प्रमाणन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : एनक्यूएएस प्रमाणन भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पाकुड़ जिले के छः आयुष्मान आरोग्य मंदिर पाकुड़ प्रखंड के सोनाजोड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हिरणपुर प्रखंड के तारापुर एवं बड़तल्ला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत चौकीसाल एक गणपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान की श्रेणी में शामिल किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रोगी केंद्रित सेवाओं, स्वच्छता, दस्तावेजों की गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण, कर्मचारी दक्षता व आपातकालीन सेवाओं के लिए एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान की श्रेणी में शामिल किया गया है।

ज्ञात हो कि बीते दिनों एनक्यूएएस प्रमाणन भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अलग-अलग राज्यों के विशेषज्ञों से जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में रोगी केंद्रित सुविधाएं, स्वच्छता, दस्तावेज प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, आपातकालीन तैयारी व कर्मचारी प्रशिक्षण जैसे कई प्रमुख बिंदुओं का मूल्यांकन कराया गया है।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पाकुड़ जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता जिला स्वास्थ्य विभाग की नियमित निगरानी, स्वास्थ्य कर्मियों की सतत मेहनत व सेवाओं में निरंतर सुधार के प्रयासों का परिणाम है। स्वास्थ्य विभाग आने वाले समय में अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी इस प्रमाणन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और विस्तृत हो सके।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की