61 आपदा मित्रों को प्रशिक्षिणोपरांत उपायुक्त ने बांटे प्रमाण पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले के सभी प्रखंडों से आये आपदा मित्रों को पाकुड़ प्रखंड के सभागार में 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आज समापन हो गया है। इस समापन समारोह में 61 प्रशिक्षुओं को उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस क्रम में उपायुक्त ने सभी से 12 दिनों में लिए गए उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। इस आपदा मित्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी प्रखंड से मिलाकर 61 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणथियों को आईडी कार्ड, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आपदा मित्र हस्त पुस्तिका एवं ई.आर.के किट वितरण किया गया।समापन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी से जाना कि आपदा की घड़ी में वे कैसे बचाव करेंगे। साथ ही उन्होंने ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली, भूस्खलन एवं हार्ट अटैकिंग के दौरान कैसे बचाव किया जा सकता है और आपदा के बाद उनका क्या काम है। इन तमाम बातों विस्तारपूर्वक जानकारी ली।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह एवं राजेंद्र नाथ दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण