61 आपदा मित्रों को प्रशिक्षिणोपरांत उपायुक्त ने बांटे प्रमाण पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

पाकुड़ : पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से आये आपदा मित्रों को पाकुड़ प्रखंड के सभागार में 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आज समापन हो गया है। इस समापन समारोह में 61 प्रशिक्षुओं को उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस क्रम में उपायुक्त ने सभी से 12 दिनों में लिए गए उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। इस आपदा मित्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी प्रखंड से मिलाकर 61 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणथियों को आईडी कार्ड, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आपदा मित्र हस्त पुस्तिका एवं ई.आर.के किट वितरण किया गया।

समापन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी से जाना कि आपदा की घड़ी में वे कैसे बचाव करेंगे। साथ ही उन्होंने ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली, भूस्खलन एवं हार्ट अटैकिंग के दौरान कैसे बचाव किया जा सकता है और आपदा के बाद उनका क्या काम है। इन तमाम बातों विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र नाथ दुबे एवं अन्य उपस्थित थे।

 

 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक