800 करोड़ जीएसटी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-धनबाद समेत कई शहरों में छापे, हवाला से मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 800 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले में बुधवार को झारखंड, पश्चिम बंगाल और मुंबई में कुल 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में बरामद दस्तावेजों से इस बात के साक्ष्य लगे हैं कि घोटाले को आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए हवाला और अंगड़िया नेटवर्क का इस्तेमाल किया है। इस घोटाले में यह ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 8 मई को नौ ठिकानों पर छापे मारे गए थे और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को रांची में व्यापारी श्याम ठक्कर के प्रतिष्ठान “कामधेनु इंटरप्राइजेज” पर छापा पड़ा। ईडी के अनुसार, उनका संबंध घोटाले से जुड़ी शेल कंपनियों से है। राज्य के सरायकेला निवासी पंचानंद सरदार और जमशेदपुर के व्यापारी ज्ञानचंद जायसवाल के खिलाफ भी ईडी ने जांच की है। आरोप है कि जायसवाल ने कथित रूप से फर्जी बिलिंग के ज़रिए 54 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल किया। ज्ञानचंद जयसवाल का बेटा राज जयसवाल कोलकाता स्थित कंपनियों का निदेशक है और वह अपने पिता के साथ मिलकर फर्जी कंपनियों के माध्यम से टैक्स घोटाले में शामिल है। धनबाद के चीनू अग्रवाल और मुंबई के व्यापारी अंकेश जैन उर्फ मलिक जी के परिसरों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई। इन व्यापारियों पर नकली बिलों और हवाला चैनलों के ज़रिए काली कमाई को सफेद करने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि इन व्यापारियों ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर लोगों से आधार, पैन और बैंक डिटेल्स जुटाई और उनके नाम पर फर्जी कंपनियां बनाईं। इन्हीं कंपनियों के माध्यम से जीएसटी इनवॉइस जारी कर आईटीसी का लाभ लिया गया। इसके बाद कंपनियों को बंद कर दिया गया। ईडी इस घोटाले का मास्टरमाइंड कोलकाता का शिव कुमार देवड़ा को मान रही है, जो पहले दौर की छापेमारी में ही गिरफ्तार हो चुका है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन