बाबा कार्तिक उरांव के नाम से फ्लाइओवर का नामकरण करने से आदिवासी समुदाय की पीड़ा कम नहीं होगी -गीताश्री उरांव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची आदिवासी संगठनों के बंद के अगले दिन जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरोमटोली फ्लाइओवर का उदघाटन किया है, उससे आदिवासी समुदाय के लोग निराश और हताश हैं. बाबा कार्तिक उरांव के नाम से फ्लाइओवर का नामकरण करने से आदिवासी समुदाय की पीड़ा कम नहीं हो जायेगी. अब हर साल पांच जून को हमलोग काला दिवस मनायेंगे और उस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करेंगे. उक्त बातें पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कही. वे नगड़ाटोली स्थित सरना भवन में केंद्रीय सरना स्थल सिरोमटोली बचाओ मोर्चा, आदिवासी बचाओ मोर्चा सहित अन्य आदिवासी संगठनों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं. गीताश्री उरांव ने कहा कि सिरमटोली फ्लाइओवर के रैंप व आदिवासियों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा. मोर्चा की ओर से कहा गया कि पूरे राज्य में आदिवासी समाज के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जन विरोधी नीतियों का विरोध रहेगा. मोर्चा की ओर से कहा गया कि आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए विभिन्न आदिवासी संगठनों सहित 32 जनजातियों के प्रतिनिधि के साथ 21 जून को सिरमटोली में महाबैठक का आयोजन होगा. संवाददाता सम्मेलन में निरंजना हेरेंज, पूर्व मंत्री देव कुमार धान, प्रेम शाही मुंडा, बबलू मुंडा, फूलचंद क्तिर्की, राहुल तिर्की, आकाश तिर्की आदि उपस्थित थे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक