गिरिडीह में पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, प्रेम संबंध में हत्या का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक रोहित कुमार का शव बुधवार को बरगंडा नया पुल के पास बरामद किया गया। वह इसी जिले के शीतलपुर-सिहोडीह गांव का रहने वाला था और पांच दिनों से लापता था। उसके शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। परिजनों ने रोहित की हत्या का आरोप लगाया है। 

शव पाए जाने की सूचना पर मृतक की मां बिंदिया देवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि रोहित की हत्या गांव के ही दिलीप, उसके बेटे पीयूष कुमार, चंदू और विशु ने मिलकर की है। बिंदिया देवी के अनुसार, रोहित का पीयूष की बहन से प्रेम संबंध था। उसके परिवार के लोग इस बात से नाराज थे। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।

परिजनों के अनुसार, 15 अगस्त को गांव के दो युवक चंदू और विशु उनके घर आए थे और रोहित को घूमने के बहाने अपने साथ ले गए थे। उसके बाद वह लापता हो गया। चंदू और विशु उसके बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे। इसके बाद रोहित के परिजनों ने इस बाबत थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। बुधवार को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही नामजद आरोपित दिलीप, पीयूष और चंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया मामला पुराने प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की