कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई में 22 किलो गांजा बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोडरमा : आरपीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम को गांजा का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कोडरमा के निर्देशन में उप निरीक्षक सुशील कुमार, सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण सिंह, आरक्षी राम बाबू यादव एवं आरक्षी पूरन चन्द्र मीणा की टीम ने रविवार को गाड़ी संख्या 13329 अप गंगा दामोदर एक्सप्रेस की चेकिंग किया। जहां टीम को कोच संख्या H-1 के कूपा संख्या D के बर्थ संख्या 11 पर यात्रा कर रहे बिरेन्द्र चौहान (उम्र 43 वर्ष), पिता- सिद्धनाथ चौहान, निवासी- जलहरा, थाना- राजपुर, जिला- बक्सर (बिहार) को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पीठू बैग एवं झोले से तीन पैकेट गांजा बरामद हुआ। बरामद पैकेटों का वजन कार्यपालक दंडाधिकारी एवं गवाहों की उपस्थिति में वजन कराया गया। जिसमें कुल 22.320 कि.ग्रा. गांजा पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 3,34,800 रुपये आँकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गाँव में गांजा के छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बेचता है और अधिक मुनाफा कमाने के लिए वह उड़ीसा के ब्रह्मपुर से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर पटना ले जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ लिया। जप्त गांजा एवं गिरफ्तार व्यक्ति को राजकीय रेल थाना कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों