निलांबर–पीतांबर भोगता जी की प्रतिमा में लगे धनुष को आंशिक रूप से तोड़े जाने पर जनप्रतिनिधियों ने जताई कड़ी आपत्ति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग ; झारखंड की धरती के महान क्रांतिकारी शहीद निलांबर–पीतांबर भोगता जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का असामाजिक तत्वों का प्रयास अब जिले की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। गुरुवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने इस घटना को इतिहास और बलिदान की विरासत पर हमला बताते हुए गहरी नाराज़गी जताई। सूचना मिलते ही मुन्ना मौके पर पहुँचे और प्रतिमा की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रतिमा में लगे धनुष को आंशिक रूप से तोड़ने का प्रयास किया गया था। उन्होंने तुरंत ही जिला उपायुक्त और पुलिस कप्तान से फोन पर बातचीत कर विस्तृत जानकारी साझा की और दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की मांग की। सिंह ने कहा कि निलांबर–पीतांबर भोगता झारखंड के महान क्रांतिकारी योद्धा थे। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास हमारे समाज की अस्मिता और शौर्यगाथा पर चोट है। कांग्रेस पार्टी शहीदों और क्रांतिकारियों की विरासत की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रही है और रहेगी। उन्होंने प्रशासन से प्रतिमा का त्वरित पुनर्निर्माण कराने की मांग की और जनता से अपील की कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों की मंशा को नाकाम करने के लिए एकजुट होकर खड़े हों।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की