झारखंड में सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी में गड़बड़ी पर लीपापोती कर रही सरकार : भाजपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है कि राज्य की सरकार सुरक्षा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार के गंभीर मामले को दबाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने व्हिस्ल ब्लोअर एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी कि उपकरणों को बाजार भाव से चार से पांच गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद सरकार ने लंबे समय तक कोई संज्ञान नहीं लिया। बाद में जब दबाव बढ़ा तो जांच समिति का गठन किया गया, लेकिन उसकी अध्यक्षता एक कनिष्ठ अधिकारी आईजी नरेंद्र कुमार को सौंप दी गई। उन्होंने इसे हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह कैसे संभव है कि एक कनिष्ठ अधिकारी अपने वरीय अधिकारी की जांच करे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी विरोध के बाद समिति बदली गई और एडीजी स्तर के अधिकारी टी. कांडास्वामी को अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन उनके अवकाश पर रहने के कारण जांच की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। प्रतुल ने दावा किया कि अब तक समिति की एक भी बैठक नहीं हुई है। इससे साफ है कि सरकार मामले की गंभीर जांच चाहती ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि व्हिस्ल ब्लोअर एक्ट की भावना है कि कोई भी अधिकारी यदि भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करे तो उसे हर स्तर पर सुरक्षा मिले और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाए। लेकिन झारखंड में स्थिति उलट है। यहां सरकार ने शिकायतकर्ता को असुरक्षित कर दिया और आरोपित अधिकारी को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून की भावना के विपरीत है बल्कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का सीधा उदाहरण है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और पारदर्शी जांच हो ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सजा मिले।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें