हेमंत सरकार का मास्टरस्ट्रोक – पूरे राज्य में खुलेंगे 700 “अबुआ मेडिकल स्टोर”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : देशभर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” को लेकर झारखंड में तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान का शुभारंभ इंदौर से करेंगे, जबकि झारखंड में पंचायत स्तर से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश जारी किये गए है । इस अभियान का मुख्य फोकस महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य है। राज्यभर में आयोजित होने वाले शिविरों में ब्लड डोनेशन, बीपी, शुगर और कैंसर जैसी बीमारियों की मुफ्त जांच की जाएगी। साथ ही महिलाओं को पोषण और संतुलित आहार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। खास बात यह है कि इन शिविरों में आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग कार्ड मौके पर ही बनाए और उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा भी शामिल थे। मंत्री ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि गरीबों को सस्ती और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए पूरे राज्य में “अबुआ मेडिकल स्टोर” खोले जाएंगे। पहले चरण में 700 अबुआ मेडिकल स्टोर स्थापित होंगे और आगे और भी स्टोर खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा— “सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर सुदूर इलाके तक दवाइयां पहुंचें और इलाज के अभाव में किसी गरीब की जान न जाए।” स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “अब दवा के अभाव में किसी गरीब को अपनी जान गंवानी नहीं पड़ेगी

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें