अभियंताओं के योगदान से ही बनेगा आधुनिक झारखंड: दीपिका पांडे सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आधुनिक झारखंड के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम है और उनके योगदान के बिना राज्य का विकास अधूरा है। सोमवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती पर आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है, जो मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में आयोजित किया जाता है। मंत्री ने कहा कि विश्वेश्वरैया का योगदान भारतीय इंजीनियरिंग और समाज के विकास में अतुलनीय रहा है और उन्हें भारतीय इंजीनियरिंग का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर झारखंड के सशक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार और पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी उपस्थित थे। दोनों मंत्रियों ने अभियंताओं के राज्य की आधारभूत संरचना, स्वच्छ जलापूर्ति, आवास और शहरी विकास में योगदान की सराहना की। दीपिका पांडे सिंह ने अभियंताओं से कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल तकनीकी कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत और टिकाऊ संरचनाओं का निर्माण करना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि इंजीनियर बिना किसी समझौते के ऐसे स्ट्रक्चर बनाएंगे, जो भविष्य में भी मजबूती से खड़े रहें।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार