प्रधानमंत्री आज दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए कार्यालय का सोमवार को उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं दिल्ली के सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे। यह जानकारी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यालय निर्माण पूर्ण होने पर बधाई दी और कहा की 9 जून 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस कार्यालय का भूमि पूजन किया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब हमारे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे वह पल एक ऐतिहासिक पल होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट में खुला और कुछ समय रकाबगंज रोड़ पर रहने के बाद कार्यालय लगभग 35 वर्ष से 14 पंडित पंत मार्ग से चला और कल दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी के अपने भवन में पहुंचा है। यह सफर काफी संघर्ष पूर्ण लेकिन शानदार रहा।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों