रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन 29 महीने के बाद जेल से निकले बाहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : सेना के कब्जे वाली बरियातू की जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में जेल में बंद रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को उच्चतम न्यायालय से मिली जमानत के बाद सोमवार को जेल से बाहर निकले। इससे पहले उनकी ओर से ईडी के स्पेशल जज योगेश कुमार की अदालत में मुचलका दाखिल किया गया। साथ ही उच्चतम न्यायालय की ओर से दिए गए शर्तों का पालन करने का भी लिखित आश्वासन दिया गया। आरोपित छवि रंजन की ओर से कोर्ट में एक-एक लाख रुपये के दो जमानतदार दाखिल किए गए। इसके बाद कोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार के जेल अधीक्षक के पास रिलीज ऑर्डर भेज दिया । इसके बाद वह जेल बाहर निकल गये। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गिरफ्तार किए गए छवि रंजन की जमानत याचिका को उच्चतम न्यायालय ने 10 अक्टूबर को स्वीकार कर लिया था। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की अदालत ने छवि रंजन को शर्तों के साथ जमानत प्रदान की थी। उन्हें ईडी ने 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में बंद थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की