झामुमो ने लैंड फॉर जॉब केस में सीबीआई की कार्रवाई को बताया चुनावी साजिश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से जमीन के बदले रेलवे में नौकरी दिलाने संबंधित घोटाले में सीबीआई की चार्चशीट पर, झारखंड मुक्‍ति मोर्चा (झामुमो) के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भटटाचार्य ने सवाल उठाया है। उन्‍होंने सोमवार को पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्त्‍ता में मोर्चा के कार्यालय में कहा है कि आगामी 11 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव शुरू होनेवाला है और चुनाव शुरू होने से महज एक दिन पूर्व की गई यह कार्रवाई राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जानबूझकर परेशान करने की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बिहार में सबसे पहले वर्ष 2017 को एक घोटाला ट्रेस किया और बिहार की प्रमुख राजनीतिक राजद दल को घेरा गया। इसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार को मुख्य रूप से आरोपित बनाया गया। इस घोटाले में रेलवे के भी कुछ पदाधिकारियों के नाम को जोडा गया और फिर इसपर भाजपा की ओर से एक नैरेटिव चलाते हुए घोटाले को लैंड फॉर जॉब स्कैम का नाम दे दिया गया। उन्‍होंने कहा कि सोचने वाली बात है कि राष्ट्रीय एवं अंतर्रराष्ट्रीय स्तर पर बतौर रेलवे मंत्री रहते लालू यादव ने कई बेहतर कार्य किया। इसे देखते हुए लालू यादव के किए कार्यों की राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई और कई लोगों ने उनके किए गए कार्यों पर शोध भी किया। बावजूद इसके जानबूझकर लालू यादव के परि‍वार को परेशानी में डाला जा रहा है। रेलवे में हुई नियुक्तियों को लेकर राजद के खिलाफ केस बना दिया जा रहा है जाे गलत है। सुप्रियो ने कहा कि मुकदमे महागंठबंधन (झामुमो, राजद, कांग्रेस) का ममेरा, चचेरा, फूफेरा भाई हैं। भटटाचार्य ने कहा कि 2025 मई को आईआरसीटीसी केस में जो फाइनल आग्‍युमेंट को सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में समाप्त कर दी और सोमवार को चार्जशीट प्वॉइंट किया गया। उन्‍होंने कहा कि बिहार चुनाव में कार्यक्रम घोषित होने और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद इस मामले में कार्रवाई यह दर्शाती है कि सीबीआई की कार्रवाई सही नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बहुत ज्ञानी हैं। चुनाव आयुक्त को समझना चाहिए कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है जिसके अपने कार्य क्षेत्र और अधिकार हैं। ऐसे में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह की कार्रवाई फैसला आना चिंताजनक है। उन्‍होंने कहा कि यह बिहार महागंठबंधन और इसके राजद के साथ अन्याय है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की