झारखंड में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी नक्सली केरल से गिरफ्तार, एनआईए ने किया दबोच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड में बम विस्फोट में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित माओवादी नेता सहन टुडी दिनाबू को केरल के इडुक्की जिले के मुन्‍नार से गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कोच्चि और रांची इकाइयों ने सोमवार देर रात केरल पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर दिनाबू को गिरफ्तार किया। वह मुन्‍नार के गुदरविल्ला एस्टेट में अपनी पत्नी के साथ मजदूर बनकर रह रहा था। सूत्रों के अनुसार, एनआईए पिछले कई हफ्तों से दिनाबू की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। पुख्ता खुफिया सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने एस्टेट को चारों ओर से घेर लिया और बिना किसी प्रतिरोध के उसे हिरासत में ले लिया। जांचकर्ताओं के मुताबिक, दिनाबू करीब डेढ़ साल से मुन्‍नार की चाय एस्टेट में काम कर रहा था और झारखंड से फरार होने के बाद वह लगातार पहचान छिपाकर रह रहा था। वह उस माओवादी हमले का मुख्य आरोपी है, जिसमें बम विस्फोट के दौरान तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी> एनआईए जल्द ही उसे झारखंड ले जाएगी, जहां उससे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें