झारखंड में SIR तैयारी: 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को देने होंगें वैध दस्तावेज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने सभी जिलों के ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में ऑनलाइन जुड़े सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 2003 से वर्तमान तक की मतदाता सूची की मैपिंग त्रुटि रहित और सटीक हो। सीईओ ने बताया कि SIR (संवेदनशील इन्यूमरेशन रिव्यू) के दौरान ऐसे मतदाता जिनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में है, उन्हें बीएलओ द्वारा इन्यूम्यूरेशन फॉर्म के साथ पुराने मतदाता विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, जो मतदाता 2003 में अन्य राज्य की सूची में शामिल थे, वे संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट से अपने विवरण डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं का नाम 2003 की सूची में नहीं है, लेकिन उनके माता-पिता का नाम सूची में है, उनके लिए बीएलओ माता-पिता का विवरण फॉर्म के साथ उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा, जन्म तिथि और जन्म स्थान प्रमाणित करने हेतु आवश्यक अतिरिक्त दस्तावेजों के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। SIR के दौरान मतदाताओं को ध्यान रखने योग्य प्रमुख बातें: 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे मतदाता: केवल अपना एक वैध दस्तावेज देना होगा; 2003 सूची में नाम होने पर बीएलओ विवरण उपलब्ध कराएंगे। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाता: अपना और किसी एक माता-पिता का वैध दस्तावेज जमा करना होगा; 2003 सूची में नाम होने पर विवरण बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे मतदाता: अपना और माता-पिता का वैध दस्तावेज देना होगा; 2003 सूची में माता-पिता का नाम होने पर बीएलओ विवरण फॉर्म के साथ उपलब्ध कराएंगे। समीक्षा बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सभी जिलों के ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी को मतदाता सूची से संबंधित फॉर्मों का समयबद्ध और सटीक निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। राज्य में यह मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जल्द ही प्रारंभ होने वाला है, और इसके माध्यम से मतदान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने का प्रयास किया जाएगा

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार