रांची में यूपी मॉडल का खौफ : चौपाटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को डबल बुलेट की सजा, पुलिस ने दोनों पैरों में मारी गोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची ; राजधानी रांची को हिला देने वाले कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग हत्याकांड में झारखंड पुलिस ने जीरो टॉलरेंस का कड़ा संदेश देते हुए मुख्य हत्यारे को सबक सिखाया है। पुलिस ने न केवल 48 घंटों में पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया, बल्कि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को एक साहसिक मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया। इस त्वरित और कठोर कार्रवाई ने रांची के आपराधिक जगत में यूपी मॉडल का जबरदस्त खौफ पैदा कर दी है। विरोध नहीं, सीधे मौत, वेज बिरयानी बनी खूनी विवाद की वजह बीते 18 अक्टूबर की देर रात करीब 11:20 बजे, मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह ने वेज बिरयानी में चिकन का टुकड़ा मिलने के मामूली विवाद को अपनी सनक और अहंकार का मुद्दा बना लिया। रेस्टोरेंट मालिक विजय नाग के बीच-बचाव करने पर, अभिषेक ने तैश में आकर उन्हें गोली मार दी। पुलिस का एनकाउंटर मॉडल, अपराधी को मौके पर ही मिली सजा हत्याकांड के बाद, ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर के नेतृत्व में विशेष टीम ने अभिषेक सिंह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 19 अक्टूबर की संध्या पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य हत्यारा अभिषेक सिंह अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने के लिए अपने वाहन से रांची आ रहा है। आईटीबीपी कैंप के पास पुलिस की घेराबंदी देख अपराधी ने सीधे पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने स्पष्ट संदेश देते हुए अभिषेक सिंह के दोनों पैरों में सटीक निशाना साधकर गोली मारी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर रिम्स अस्पताल भेजा गया। पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि रांची में अब अपराध का अंजाम मौके पर ही तय होगा।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें