चक्रवाती बारिश से प्रभावित किसानों के लिए अलर्ट, 72 घंटे के भीतर करें बीमा दावा दाखिल: कृषि विभाग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड राज्य में हाल के दिनों में हुई चक्रवाती बारिश मोंथा को देखते हुए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नोडल अधिकारी प्रकाश कुमार ने सभी जिलों के सहकारिता, कृषि और सांख्यिकी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बीमित किसान 72 घंटे के भीतर अपनी फसल नुकसान की सूचना दर्ज कर दावा प्रस्तुत करें। आदेश में कहा गया है कि चक्रवात और असामयिक वर्षा के कारण कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सभी जिला अधिकारी बीमित किसानों को नुकसान की सूचना देने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। फसल बीमा योजना के तहत किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके अपने नुकसान की सूचना दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने जिले के सहकारिता कार्यालय या कृषि कार्यालय में भी सूचना दे सकते हैं। इस दौरान किसान को बीमा कंपनी का नाम, आवेदन संख्या, किसान का नाम, फसल का नाम, गांव और प्रखंड की जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी। आवेदन संख्या का उल्लेख किए बिना दावा प्रक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कटाई के बाद चक्रवात, असामयिक बारिश या प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति भी बीमा दावा प्रक्रिया के दायरे में आती है। इसलिए ऐसे किसान भी दावे प्रस्तुत कर सकते हैं जिनकी फसल कटाई के बाद क्षतिग्रस्त हुई है। सभी जिला कृषि और सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिलों में कार्यरत बीमा कंपनियों से समन्वय बनाकर समयबद्ध सर्वे और सत्यापन कराएं। सर्वे रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को शीघ्र भेजने को कहा गया है ताकि किसानों को मुआवजा जल्द उपलब्ध कराया जा सके। पत्र में एचडीएफसी एर्गो, बजाज आलियांज, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और जेनेराली जैसी बीमा कंपनियों को भी फील्ड सर्वे शीघ्र संचालित करने और किसानों के दावों का निपटारा बिना विलंब के करने का निर्देश दिया गया है। नोडल अधिकारी ने कहा कि इस सूचना को प्रखंड, पंचायत, पैक्स और किसानों के स्तर तक व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए ताकि अधिकतम किसान निर्धारित समय सीमा में अपना दावा दर्ज करा सकें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर

बाबा गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ

कटिहार : जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा गोरखनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी से प्रारंभ