झारखंड विधानसभा में 150वीं जयंती पर रबीन्द्रनाथ महतो ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो आज झारखंड विधानसभा परिसर में स्थित ,धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150 जयंती के अवसर पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किये।अध्यक्ष ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस एंव भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर राज्य वासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,और कहा कि झारखंड सहित समस्त देश आज भगवान बिरसा मुंडा के प्रति कृतज्ञ है ।वे पराधीन भारत में शोषण के विरुद्ध और स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायक थे।उन्होंने उस दौर में लोगों को आज़ादी तथा जनाधिकार के लिए प्रेरित किया जब देश के अंदर हर क्षेत्र में अंग्रेज़ी हुकूमत का शोषण और उत्पीड़न व्याप्त था।अपने चमत्कारी नेतृत्व से उन्होंने आंदोलन को दिशा दिए और अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध उल्लगुलान का शंखनाद किया।हमे गर्व है कि वे महान क्रांतिकारी झारखंड में जन्म लिये।उनकी दूरदर्शिता न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में प्रेरणादायी रही बल्कि झारखंड राज्य की स्थापना की नींव रखने में भी उनके विचारों को दृष्टिपथ पर रख कर हम मार्गदर्शित हुए और आगे बढ़ते रहे ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और