दिल्ली व्यापार मेला: स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती का भव्य उत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली  ; झारखंड प्रदेश के 25 वर्ष पूरे होने और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजधानी दिल्ली में उत्सव का खास माहौल देखने को मिला। प्रगति मैदान में जारी 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार का दिन पूरी तरह झारखंड पवेलियन के नाम रहा, जहां झारखंड की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड पवेलियन में लगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद राज्य की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए पारंपरिक नृत्य एवं प्रस्तुति ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कार्यालय स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन में भी बिरसा मुंडा जयंती और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि दी गई। बिरसा मुंडा, जो 19वीं सदी के महान आदिवासी नेता और ‘उलगुलान’ आंदोलन के सूत्रधार रहे, उन्हें झारखंड में भगवान के रूप में पूजा जाता है। उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए मेले में विशेष आयोजन किए गए। झारखंड के उद्योग निदेशक विशाल सागर ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। “झारखंड प्रदेश के 25 साल पूरे होने का जश्न झारखंड से लेकर दिल्ली तक मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले जैसे वैश्विक मंच पर अपनी पहचान और संस्कृति का उत्सव मनाना बेहद सुखद और प्रेरणादायक अनुभव है।” उन्होंने कहा कि 15 नवंबर न केवल बिरसा मुंडा जयंती का दिन है, बल्कि इसी दिन वर्ष 2000 में झारखंड एक नए राज्य के रूप में स्थापित हुआ था, जो इसे और खास बनाता है। कार्यक्रम में जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें