रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मंगलवार को मिलकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर सेठ ने कहा कि उनके कार्यकाल में भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई प्राप्त की है। सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का हंसमुख और सरल व्यक्तित्व हर कार्यकर्ता को प्रेरणा और ऊर्जा देता है। उन्होंने ईश्वर से नड्डा के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




