स्पंदन के दूसरे दिन थिरका डीएसपीएमयू का मंच, शास्त्रीय से लोक नृत्य तक दिखी भारतीय संस्कृति की रंगीन छटा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव स्पंदन के दूसरे दिन विश्वविद्यालय का परिसर भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्यों के अद्भुत संगम का साक्षी बना। ऑडिटोरियम और न्यू एकेडमिक बिल्डिंग में एक साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

ऑडिटोरियम में नाट्य प्रतियोगिता के दौरान भूगोल विभाग की याशिका दत्ता ने भरतनाट्यम की मनोहारी प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रज्ञा के सशक्त कत्थक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कृत विभाग की अनामिका भारती ने कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। वहीं ईएलएल की छात्रा शिवांगी और अंशिका ने भी कत्थक की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

शास्त्रीय प्रस्तुतियों के बाद मंच पर लोक कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। सोनी कुमारी एंड ग्रुप और शिवानी एंड ग्रुप ने नागपुरी झूमर प्रस्तुत किया। सोनाली एंड ग्रुप ने पाइका और नागपुरी नृत्य, सुलेखा एंड ग्रुप ने नागपुरी नृत्य, सुमन एंड ग्रुप ने हो नृत्य, संथाली नृत्य ग्रुप ने संथाली नृत्य तथा सृष्टि एंड ग्रुप ने कुड़ुख नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

नृत्य प्रतियोगिताओं के अलावा विकसित भारत थीम पर आयोजित ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में 5, क्ले मॉडलिंग में 13, कोलाज में 9, कार्टूनिंग में 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं एलोक्यूशन में 19, क्विज में 10 और डिबेट प्रतियोगिता में कुल 19 प्रतिभागियों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर सभी कार्यक्रमों के समन्वयकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों की सक्रियता और समन्वय सराहनीय रहा, जिससे स्पंदन के दूसरे दिन का आयोजन यादगार बन गया।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें