DSPMU के प्रभारी कुलपति डॉ डी.के. सिंह ने प्रभार ग्रहण किया, शिक्षण में अकादमिक व प्रेरक विषयवस्तु के सम्मिश्रण पर दिया जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के नवनियुक्त प्रभारी कुलपति डॉ डी.के. सिंह ने आज पूर्वाह्न 11 बजे विश्वविद्यालय का कार्यभार ग्रहण किया। वे झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) के कुलपति एवं रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा DSPMU के प्रभारी कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने के बाद इस पद पर आसीन हुए।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रभारी कुलपति डॉ डी.के. सिंह ने विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन में सभी प्रशासनिक अधिकारियों, सभी संकायों के डीन एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और शोध से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत संवाद और विमर्श हुआ।

अपने संबोधन में डॉ डी.के. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षण की पारंपरिक प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षकों को प्रति कक्षा अपने व्याख्यान में अकादमिक विषयवस्तु के साथ-साथ प्रेरक तत्वों का सम्मिश्रण करना चाहिए, ताकि विद्यार्थी न केवल ज्ञान अर्जित करें बल्कि जीवन और करियर के लिए भी प्रेरित हों।

लंबे संवाद के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर सांख्यिकी की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ करने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन पाठ्यक्रमों को स्वपोषित मोड में संचालित किया जाएगा। साथ ही, साइबर शिक्षा की बढ़ती प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए साइबर सिक्योरिटी से जुड़े पाठ्यक्रम जल्द शुरू करने की बात कही।

डॉ डी.के. सिंह ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों को अधिक रोजगारमूलक बनाया जाए, ताकि यहां के विद्यार्थी वर्तमान व्यावसायिक दुनिया की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। उन्होंने पीएचडी शोधार्थियों के लिए नियमावली को अधिक लचीला बनाए रखने पर भी जोर दिया और इसके लिए एक समिति के गठन का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने विश्वविद्यालय में नियमित अंतराल पर कार्यशालाओं के आयोजन को प्राथमिकता सूची में शामिल करने की बात कही, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को अकादमिक रूप से लाभ मिल सके।

इस बैठक में कुलसचिव डॉ धनंजय द्विवेदी, सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों