रांची में कानून-व्यवस्था की खुली पोल , महिला मेजर के घर में घुसकर बेरहमी से की मारपीट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन के पास स्थित करियप्पा एन्क्लेव में एक महिला मेजर के घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने न केवल महिला सैन्य अधिकारी के साथ मारपीट की, बल्कि उनके चार माह के मासूम बच्चे को भी निशाना बनाया।

घटना के वक्त भारतीय सेना में मेजर पद पर तैनात अविलेष भारती अपने आवास पर मौजूद थीं, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में जबरन प्रवेश किया। आरोप है कि अपराधियों ने मेजर के साथ हाथापाई की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान जब मेजर ने विरोध किया, तो हमलावरों ने उनके चार माह के बच्चे को जबरन गोद से छीन लिया और बेरहमी से बाहर फेंक दिया। इस हमले में महिला सैन्य अधिकारी और उनका बच्चा दोनों घायल हो गए। मेजर के होंठ कट गए हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं, जबकि जमीन पर गिरने से शिशु के सिर में गंभीर सूजन आ गई है।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।

खेलगांव थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बुधवार को बताया कि मेजर अविलेष भारती की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और