अशोक पेपर मिल की 280 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर नए उद्योगों की स्थापना करेगी राजग सरकार : सम्राट चौधरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दरभंगा  :  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार अगले पांच वर्ष में एक करोड़ रोजगार और सरकारी नौकरी देने के प्रयास में दरभंगा में अशोक पेपर मिल की 280 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर नये उधोगों की स्थापना करेगी।

श्री चौधरी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान दरभंगा जिले के नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी की मजबूत बुनियाद खड़ी करने के बाद अब राज्य सरकार का पूरा फोकस रोजगार पर है, इसके लिए बिहार में उद्योग का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में ऐसा बिहार बने, जहां से मजदूरी के लिए लोगों को पलायन नहीं करना पड़े। बिहार के लोगों को बिहार में ही रोजगार मिले। इसी कड़ी में अशोक पेपर मिल की 280 एकड़ जमीन सरकार अधिग्रहित कर नए उद्योगों की स्थापना करेंगी । सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 से पहले पटना से दरभंगा आने में सात घंटे का समय लगता था और गंगा पार करना भी चुनौतीपूर्ण होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़कों के विकास का परिणाम है कि अब यह दूरी महज दो घंटे में तय हो रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले शहरों में भी पांच घंटे बिजली नहीं मिलती थी, जबकि अब गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के निर्णय से 1 करोड़ 90 लाख उपभोक्ताओं में से 1 करोड़ 70 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने इसे बदले हुए बिहार का उदाहरण बताया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और