हाथियों के झुंड को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, हाथियों ने किया रेलवे ट्रैक जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआमिलान और निंद्रा स्टेशन के बीच माल्हन गांव के समीप सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पर कर रहे जंगली हाथियों का झुंड मालगाड़ी के चपेट में आ गया। इस घटना में एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाथी ट्रैक के पास ही गिर पड़ा। सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर रेल परिचालन को रोक दिया गया।

घटना के बाद हाथियों का झुंड रेलवे लाइन के आसपास ही डेरा डाले रहा, जिससे स्थिति संवेदनशील बनी रही। स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद रेलवे परिचालन को रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के जरिये हाथियों को रेलवे ट्रैक से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये का टेंडर जारी, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा:सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन हवाईअड्डे के रनवे के निर्माण के लिए 43 करोड़ 13 लाख रुपये की

मैट्रिक छात्र हिरासत मामला: चतरा एसपी झारखंड हाई कोर्ट में पेश, 27 फरवरी को अगली सुनवाई

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के एक 19 वर्षीय मैट्रिक छात्र को कथित रूप से 10 दिनों तक अवैध

झारखंड हाई कोर्ट का एनएचएआई को 8 हफ्ते में वैकल्पिक मार्ग की डीपीआर पेश करने का आदेश

रांची। झारखंड में कोडरमा से मेघाटारी तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग फोर-लेनिंग परियोजना को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई

मुख्यमंत्री 20 को जायेंगे गिरिडीह, बाहा बोंगा समारोह में होंगे शामिल

रांची। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोमवार रात गिरिडीह जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट