मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने हिन्दपीढ़ी में किया जनसंपर्क, रमा खलको के लिए मांगा समर्थन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने रांची नगर निगम चुनाव में महापौर पद की प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में वार्ड संख्या 22 एवं 23 के हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

मंत्री ने एकरा मस्जिद से खालातोली, कुरबान चौक, भट्टी चौक, लाखोली, छोटी मस्जिद, इस्लाम मोहल्ला से बड़ा तालाब तक पदयात्रा करते हुए क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।

पदयात्रा के दौरान मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने लोगों से सीधे मुलाकात कर कहा कि नगर निगम में मजबूत, पारदर्शी और संवेदनशील नेतृत्व के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रांची को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासोन्मुख शहर बनाने के लिए ईमानदार तथा जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे रमा खलको प्रभावी ढंग से निभा सकती हैं।

जनसंपर्क अभियान में महापौर प्रत्याशी रमा खलको, कांग्रेस नेता शमशेर आलम समेत पार्टी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की