झारखंड उच्च न्यायालय ने सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में पांचों दोषियों को किया बरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उनके साथियों की हत्या के बहुचर्चित मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए पांचों सजायाफ्ता को बरी कर दिया है। अदालत के इस निर्णय से मामले में नया कानूनी मोड़ आ गया है।

 

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने विकास तिवारी समेत पांचों की अपील स्वीकार करते हुए उन्हें दोषमुक्त करने का आदेश दिया। बरी किए गए जाने वालों में विकास तिवारी, संतोष पांडे, विशाल कुमार सिंह, राहुल देव पांडे और दिलीप साव शामिल हैं।

 

इन सभी ने हजारीबाग की सिविल अदालत द्वारा वर्ष 2020 में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। निचली अदालत ने हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में दोषी पाते हुए सभी को उम्रकैद की सजा के साथ-साथ अलग-अलग धाराओं में आर्थिक दंड भी लगाया था।

 

उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान अपीरकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता हेमंत शिकरवार ने पक्ष रखा। खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पहले फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सुनाते हुए सभी को बरी करने का आदेश दिया गया।

 

दरअसल, यह मामला हजारीबाग सदर कांड संख्या 610/2015 से जुड़ा है। घटना 2 जून 2015 की सुबह करीब 11 बजे की है, जब सुशील श्रीवास्तव और उनके दो सहयोगियों को जेपी कारागार से पेशी के लिए हजारीबाग सिविल अदालत लाया गया था। जैसे ही वे अदालत परिसर पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने एके-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

 

इस गोलीबारी में सुशील श्रीवास्तव, ग्यास खान और कमाल खान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

इस मामले में कुल सात लोगों को आरोपित बनाया गया था। इनमें से एक आरोपित शंभू तिवारी को साक्ष्य के अभाव में पहले ही बरी कर दिया गया था, जबकि पांच आरोपितों को निचली अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।

 

अब उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद यह मामला कानूनी रूप से नए चरण में प्रवेश कर गया है। इसे राज्य के चर्चित आपराधिक मामलों में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह