दुमका में नामकरण को लेकर तनातनी: मेडिकल कॉलेज के साथ ‘मुर्मू’ लगाने की मुहिम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट:

झारखंड के दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम बदलने को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता चंपई सोरेन ने अस्पताल का नाम केवल “गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल” रखे जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने इस मुद्दे को संताल हूल के गौरवशाली इतिहास और आदिवासी वीरांगनाओं के सम्मान से जोड़ते हुए अपनी आपत्ति जताई है।

अधिकारियों को दी चेतावनी :
चंपई सोरेन ने इस संबंध में अस्पताल निर्माण में जुटी कंपनी ‘लार्सन एंड टर्बो’ के प्लानिंग मैनेजर और मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल से बातचीत की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि नाम में सुधार नहीं हुआ, तो 30 जून यानी ‘हूल दिवस’ के अवसर पर संताल परगना के मांझी हाड़ाम और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधि यहाँ एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
नाम में ‘मुर्मू’ जोड़ने की मांग :

पूर्व सीएम ने मांग की है कि संस्थान के नाम में “मुर्मू” शब्द को अवश्य जोड़ा जाए, ताकि फूलो-झानो मुर्मू की ऐतिहासिक विरासत सुरक्षित रह सके। इसके अलावा, उन्होंने दिग्घी में बनने वाले नए बस टर्मिनल का नाम भी ‘चांद-भैरव’ के नाम पर रखने की मांग की है। चंपई सोरेन के इस रुख ने दुमका में राजनीतिक और सामाजिक बहस को नई धार दे दी है।

कोरोना का दुमका मेडिकल कॉलेज पर असर, 3 महीने से पढ़ाई बंद
दुमका : मेडिकल कॉलेज
rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित