विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, शुद्ध मतदाता सूची पर दिया जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
साहिबगंज में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और विश्वसनीय बनाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की गई। पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी, मतदाता सत्यापन प्रक्रिया और बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

 

साहिबगंज। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने की। इसमें विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, निर्वाचन पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी साझा करना, मतदाता सत्यापन अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करना तथा राजनीतिक दलों की भूमिका सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी गौतम भगत, राजमहल, बोरियो एवं बरहेट के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम शामिल हों तथा किसी प्रकार की त्रुटि, विसंगति या अपात्र प्रविष्टि को हटाया जा सके। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने बताया कि 20 जून से 29 जून 2026 तक तैयारी, प्रशिक्षण और आवश्यक प्रपत्रों के मुद्रण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्न्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और उन्हें भरवाकर संग्रहित करेंगे।
इस दौरान बीएलओ मतदाताओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और सत्यापन संबंधी जानकारी भी देंगे। प्राप्त सभी प्रपत्रों को प्रतिदिन बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज कर निर्वाचन प्रणाली में अपलोड किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी मतदाता से प्रथम भ्रमण के दौरान संपर्क नहीं हो पाता है, तो बीएलओ पुनः भ्रमण कर उनसे संपर्क स्थापित करने का प्रयास करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी गौतम भगत ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की आगे की समय-सारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि 05 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस अवधि में मतदाता अपने नाम जोड़ने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों और आपत्तियों का निष्पादन 03 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके पश्चात 07 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जो आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं का आधार बनेगी।
बैठक के दौरान जिले में चल रहे मतदाता मैपिंग कार्य की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 86.57 प्रतिशत, बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 83.13 प्रतिशत तथा बोरियो विधानसभा क्षेत्र में 77.77 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। जिले की कुल प्रगति 82.80 प्रतिशत दर्ज की गई है। शेष मतदाताओं की मैपिंग का कार्य भी तेजी से जारी है।
अंत में उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों, बीएलओ और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की बुनियाद है तथा इस अभियान की सफलता में सभी हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

विश्व के प्रतिष्ठित ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स द्वारा जारी सूची में DSPMU के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर को उनके उत्कृष्ट शोध एवं अकादमिक योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर

तीनपहाड़ स्टेशन में बुकिंग सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार चौरसिया का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया

तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन में बुकिंग सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार चौरसिया के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्हें मंदार हिल स्टेशन स्थानांतरित किया गया है।

टास्क फोर्स बैठक में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी, कालाजार खोज और टीबी उन्मूलन पर चर्चा

उधवा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 28 जून से शुरू

कोटालपोखर थाना में जनप्रतिनिधियों संग बैठक, सामुदायिक पुलिसिंग मजबूत कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर जोर

कोटालपोखर थाना परिसर में थाना प्रभारी पवन कुमार की अध्यक्षता में मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने,