स्टार एजुकेशन बेस इंग्लिश क्लासेस में तेजस महासंग्राम टेस्ट प्रतियोगिता, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : नगर परिषद सुल्तानगंज के बाईपास रोड स्थित स्टार एजुकेशन बेस इंग्लिश क्लासेस में इंटर स्तरीय ‘तेजस महासंग्राम टेस्ट प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिले के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान प्राप्त 10 छात्र-छात्राओं को कोचिंग संस्थान के संस्थापक सोनू निगम, शिक्षक अभिनव कुमार एवं आशीष कुमार द्वारा शील्ड एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में ज्योति कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, कृष्णा कुमार, जया भारती, सत्यम कुमार, आनंद कुमार, मो. अरवाज, शिबम कुमार एवं आयुष कुमार शामिल हैं।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सोनू सर ने बताया कि उनके संस्थान में प्रत्येक वर्ष इंटर स्तरीय छात्र-छात्राएं अंग्रेजी माध्यम से बेहतर अंक प्राप्त कर सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अकबरनगर की छात्रा साक्षी कुमारी ने इंटर परीक्षा में 96 अंक प्राप्त कर भागलपुर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं कई अन्य विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक