वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का हुआ शुभारंभ, गायक शिव हर्ष सिंह राजपूत ने मचाया धमाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भागलपुर में आर्यन गार्डन रिसोर्ट में वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मिर्जा चौकी निवासी गायक शिव हर्ष राजपूत ने सुरों के माध्यम से धमाल मचाया। वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस ने बदनाम सॉन्ग नमक गाने का लॉन्च किया इस मौके पर विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान जिले के भाजपा नेता प्रशांत विक्रम डॉक्टर निलय कृष्णा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद डॉक्टर एनके यादव ने गायक शिव हर्ष राजपूत की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं का उभरता हुआ किसी भी क्षेत्र में काफी सुखद बात है काफी सराहनीय बात है और जिस तरह से वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस के द्वारा युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है वह काफी सराहनीय है हाल फिलहाल में एक गाने का लॉन्च किया गया जो काफी वायरल हो रहा है, युवाओं को हर क्षेत्र में अपना भविष्य तलाशना चाहिए, वहीं भाजपा नेता प्रशांत विक्रम ने भी वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस की सलाहना करते हुए कहा की निश्चित ही युवाओं के लिए यह प्लेटफॉर्म काफी बेहतर साबित होगा युवा इस प्रोडक्शन में जुड़कर अपना भविष्य बेहतर बनाने में सफल प्रयास कर सकते हैं, वहीं शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर निलय कृष्ण ने गायक शिव हर्ष राजपूत का सराहना करते हुए कहा आज के समय में गायन के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं यही कारण है कि युवा संगीत की ओर धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं, कार्यक्रम में लोजपा नेत्री संगीता तिवारी ने भी संबोधित करते हुए कहा जिस तरह से वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ हुआ है आने वाले समय में यह प्रोडक्शन युवाओं के भविष्य सवारने में काफी सार्थक साबित होगा, मौके पर डॉ ईशान, लोजपा नेत्री रूपा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता रश्मि दास, साहित कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ता मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सुंदरपहाड़ी के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

गोड्डा: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने

मधुश्रावणी में कमल और रंग-बिरंगे फूलों का विशेष महत्व, गोड्डा में नवविवाहिताओं ने की पूजा

गोड्डा: मिथिला संस्कृति के प्रमुख मधुश्रावणी व्रत को लेकर गोड्डा के विभिन्न गांवों में उत्साह का माहौल है। 14 दिवसीय अनुष्ठान के छठे दिन नवविवाहिताएं

गोड्डा में दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गोड्डा: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

गोड्डा में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत से झारखंड में फिर खिलेगा कमल

गोड्डा: बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गोड्डा जिला परिषद में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की