कटिहार: प्राणपुर में सड़क नहीं बनने से ग्रामीण बेहाल, मरीजों को चारपाई पर अस्पताल ले जाने को मजबूर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के प्राणपुर प्रखंड की केवाला, केहूनिया और सहजा पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्षों से नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है।

ताजा मामला केहूनिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 का है, जहां निवासी मो. रॉबी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सड़क जर्जर होने के कारण परिजन और ग्रामीण उन्हें चारपाई पर लादकर चिकनी टोला से मुख्य सड़क बिसारे तक ले गए, जहां से उन्हें प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक तीनों पंचायतों को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क नहीं बन सकी है। इसके चलते चिकनी टोला, दिघियापार आदिवासी टोला, झरना टोला, गुणी टोला सहित दर्जनों गांवों के लोगों को हर वर्ष बारिश के दौरान आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बीमार मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को होती है, जिन्हें अक्सर चारपाई पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से मांग की है कि इस सड़क पर जल्द मिट्टी भराई और पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को