महेशपुर सड़क हादसा: छह दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया नयन, मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर 22 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय नयन सिंह आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। छह दिनों तक इलाज के बाद 28 जून को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 30 जून को उसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव देवीनगर पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। नयन की मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

नयन सिंह, निक्कू सिंह का बड़ा पुत्र था। परिवार में दादा-दादी, माता-पिता, चाचा और एक छोटा भाई हैं। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

गौरतलब है कि 22 जून को हुए इसी सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक अन्य युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि नयन गंभीर रूप से घायल हो गया था। नयन की मौत के बाद इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इस दुखद घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

नयन की मौत की खबर गांव पहुंचते ही देवीनगर में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक था। उसकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।

इस हादसे के बाद एक बार फिर महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति सीमा निर्धारित करने, चेतावनी संकेतक लगाने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विद्यालयों में संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग

हिरणपुर: जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

महेशपुर सड़क हादसा: छह दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया नयन, मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुई

महेशपुर: महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर 22 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय नयन सिंह आखिरकार जिंदगी की जंग

हूल दिवस पर पाकुड़ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, आलमगीर आलम ने याद दिलाया ‘हमारी जमीन, हमारा राज’ का नारा

पाकुड़: हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित सिदो-कान्हू पार्क में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो तथा अन्य वीर

गोड्डा: विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें कार्य – डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत

गोड्डा: उपायुक्त के निर्देश पर डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा द्वारा संचालित विभिन्न विकास