आठ साल बाद भी नहीं बना सोसा धार पुल, चचरी पुल के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के प्राणपुर प्रखंड की दक्षिणी लालगंज पंचायत में स्थित सोसा धार पुल वर्ष 2017 की विनाशकारी बाढ़ में ध्वस्त हो गया था। पुल टूटने के करीब आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक इसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुल के अभाव में ग्रामीण आज भी अस्थायी चचरी पुल के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। यह मार्ग केशोपुर, नया टोला, नीमा, बैदा सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में चचरी पुल से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। ऐसे समय में लोगों को वैकल्पिक मार्ग से करीब 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें