कटिहार: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नवाबगंज डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, 8 जुलाई से शुरू हो सकती है पढ़ाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बुधवार को समेली प्रखंड के नवाबगंज स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और भवन निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया।

कॉलेज परिसर का भ्रमण करते हुए डीईओ ने कक्षाओं के संचालन, पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, पुस्तकालय और प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जहां कमियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान राहुल चंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवस्थापित महाविद्यालयों का समुचित विकास किया जाएगा, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कॉलेजों की नियमित मॉनिटरिंग जारी रखने की बात भी कही।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और सामाजिक विज्ञान सहित सात विषयों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पहली सूची में 79 तथा दूसरी सूची में 7 छात्रों का नामांकन हो चुका है। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद 8 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होने की संभावना है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मो. जकारिया, जगत नंदन प्रसाद यादव, विद्यालय प्रधान उषा कुमारी, सचिन्द्र कुमार, लेखापाल विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में