कटिहार NH-31 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर, 8 घायल, दो की हालत गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 8 लोग घायल हो गए। हादसा बखरी बालू टोला के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरारी प्रखंड के शिशिया गांव के करीब 10 लोग स्कॉर्पियो से खगड़िया जिले में आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, समेली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में शिशिया निवासी मोहम्मद कुद्दुस और मोहम्मद रशीद की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में