अमड़ापाड़ा के मोरिया गांव में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मेडिकल टीम ने शुरू किया इलाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: अमड़ापाड़ा प्रखंड के मोरिया गांव में डायरिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर तत्काल मेडिकल टीम का गठन कर प्रभावित गांव भेजा गया, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में भी डायरिया प्रभावित मरीजों का इलाज युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मोरिया गांव में डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। संबंधित एमपीडब्ल्यू, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सामग्री के साथ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर राहत एवं उपचार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

गठित मेडिकल टीम में आरबीएसके के चिकित्सकों के अलावा डॉ. राकेश, इसामुद्दीन, ड्रेसर, फार्मासिस्ट हसानुज जमा तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। टीम को आरएल, डीएनएस, ब्लीचिंग पाउडर और अन्य जरूरी दवाओं के साथ गांव पहुंचकर मरीजों का इलाज करने और संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के सभी एमपीडब्ल्यू को भी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, डायरिया की रोकथाम के साथ मलेरिया की जांच करने तथा स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में भी अतिरिक्त चिकित्सा व्यवस्था की गई है। संभावित मरीजों की संख्या को देखते हुए आवश्यक दवाएं, चिकित्सा उपकरण और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सकों की भी सेवा ली जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मेडिकल टीम मोरिया गांव पहुंच चुकी है और सभी प्रभावित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक मरीज की मलेरिया जांच भी कराई जा रही है, ताकि किसी अन्य संक्रमण की समय रहते पहचान कर उसका उपचार किया जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में