भागलपुर में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित, 22 मामलों की हुई सुनवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार सरकार की ‘7 निश्चय-3: बढ़ेगा अपना बिहार’ योजना के तहत संचालित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने की, जहां आम नागरिकों से जुड़े करीब 22 मामलों की सुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान लंबित पेंशन, भूमि विवाद तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदनों पर विस्तार से विचार किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना और विभिन्न विभागीय कार्यालयों में भी ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत शिकायतों की सुनवाई की गई। सभी प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही जनसुनवाई केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

प्रशासन का कहना है कि इस जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, सरकारी सेवाओं को अधिक जवाबदेह बनाना और सुशासन की भावना को मजबूत करना है। इस पहल के माध्यम से लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़हरवा पुलिस ने 1.003 किलो ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में खपाने की थी तैयारी, स्कॉर्पियो और तीन मोबाइल जब्त साहेबगंज: अंतर्राज्यीय स्तर पर

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों

बन्नोग्राम में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत

क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में