भागलपुर में भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पखवाड़े के अवसर पर रविवार को जवारीपुर स्थित वृंदावन विवाह भवन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की।

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा विचार और सिद्धांत आधारित पार्टी रही है तथा उसने अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उन्होंने राष्ट्रहित में केंद्रीय मंत्री पद तक का त्याग किया। उन्होंने कहा कि “दो विधान, दो निशान और दो प्रधान” का सिद्धांत देश के लिए स्वीकार्य नहीं था और डॉ. मुखर्जी ने इसके खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया।

विधायक रोहित पांडे और मुरारी पासवान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वहीं विधान परिषद सदस्य एन.के. यादव और जिला प्रभारी राजेश जैन ने कहा कि उनका जीवन ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना का प्रतीक था और उनके विचार आज भी विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में पवन मिश्रा, राजकुमार सिंह, बंटी यादव, निरंजन साह, स्वेता सिंह, आशीष पांडे, मनीष दास, नितेश सिंह, योगेश पांडे, उमाशंकर, राजकिशोर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा