पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। मेडिकल टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का रक्तचाप, रक्त शर्करा सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई।

जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए बुजुर्गों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। पेट दर्द, गैस और बुखार जैसी समस्याओं के लिए मेडिकल टीम की ओर से दवा दी गई। स्वास्थ्य जांच के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आवश्यक जानकारी भी ली गई, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने अपने हाथों से वरिष्ठ नागरिकों को फल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बुजुर्गों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वरिष्ठ नागरिक समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं और उन्हें सम्मान, अपनापन तथा आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य जांच और सम्मान समारोह के माध्यम से बुजुर्गों को यह एहसास कराया गया कि वे समाज में अकेले नहीं हैं। उनके स्वास्थ्य, सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा के लिए समाज एवं संबंधित संस्थाओं को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

मौके पर वृद्धाश्रम के कर्मी, वृद्धजन, चिकित्सक, मेडिकल टीम के सदस्य एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन