कटिहार को टीबी मुक्त बनाने की कवायद तेज, एक दिन में 25,430 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग: डीएम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेगा टीबी स्क्रीनिंग कैंप का निरीक्षण करते जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी।

कटिहार: जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने विभिन्न प्रखंडों में आयोजित मेगा टीबी स्क्रीनिंग कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्क्रीनिंग कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कुरसेला प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) बल्थी महेशपुर, समेली प्रखंड के दियारा चाँदपुर एवं चाँदपुर तथा फलका प्रखंड के पोठिया, भरसिया और महेशपुर में संचालित स्क्रीनिंग कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता का भी गहन अवलोकन किया।

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए तथा जिन लोगों में टीबी के लक्षण मिलें, उनकी समयबद्ध जांच और उपचार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यापक जनभागीदारी और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक हैं।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत स्तर पर आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविरों में 5 जुलाई 2026 को कुल 25,430 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 187 प्रथम तिमाही गर्भवती महिलाओं की पहचान, 41 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) मामलों की पहचान तथा 213 लोगों की एनसीडी (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग भी की गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए अभियान को और प्रभावी ढंग से जारी रखने का निर्देश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा