महिला महाविद्यालय गोड्डा में सातवें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का भव्य समापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महिला महाविद्यालय, गोड्डा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सातवें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सोमवार को भव्य समापन हुआ। सम्मेलन का विषय “पारंपरिक ज्ञान और सतत विकास” रहा। इस आयोजन का संचालन डीएस कॉलेज, मोगरी (मुंगेर विश्वविद्यालय, बिहार) तथा वेराबे विश्वविद्यालय, इथियोपिया के सहयोग से किया गया। समापन समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री एवं महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

दो दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित श्रीलंका, नेपाल और इथियोपिया के शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लेकर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि भारत की समृद्ध पारंपरिक ज्ञान-परंपरा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने आधुनिक विकास के साथ पारंपरिक ज्ञान के समन्वय पर भी विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एफआईआरएम के अध्यक्ष प्रो. डॉ. सरोज कुमार वर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। सम्मेलन की सफलता के लिए प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता के नेतृत्व की सराहना की गई। आयोजन सचिव डॉ. ब्रजेश मिश्रा, सह सचिव डॉ. साबरा तबस्सुम सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के योगदान की भी प्रशंसा की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने