पाकुड़: धर्मपुर मोड़–पाकुड़ सड़क की मरम्मत एक सप्ताह में शुरू होगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। कोलकाता में आयोजित ईस्टर्न रेलवे की बैठक से लौटने के दौरान पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे झामुमो के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के नेतृत्व में बुके और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान हाजी समद अली ने धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। इस पर पंकज मिश्रा ने तत्काल संबंधित संवेदक से दूरभाष पर संपर्क कर एक सप्ताह के भीतर सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला सह सचिव जहूर आलम, प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, नगर सचिव नूर आलम सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा