कटिहार में 7,380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर लगेंगे सोलर संयंत्र, पीएम सूर्य घर योजना को मिली रफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कटिहार जिले के 7,380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत के साथ इस योजना का शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण कटिहार के एनआईसी सभागार में भी देखा गया। कार्यक्रम में डीएम आशुतोष द्विवेदी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन का कार्य मेसर्स सेन एंड पंडित वोल्टेज कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है और स्थापना का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि अन्य इच्छुक घरेलू उपभोक्ता भी पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार की ओर से 1 किलोवाट पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सोलर संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और