भागलपुर: अकबरनगर के कन्या मध्य विद्यालय में भवन निर्माण में देरी, जेई ने संवेदक को लगाई फटकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: नगर पंचायत अकबरनगर के श्रीरामपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में भवन निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर भवन निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि अंजीत कुमार की पहल पर भवन निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) गौरी शंकर यादव विद्यालय पहुंचे और निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जेई ने निर्माण कार्य शुरू करने में लगातार हो रही देरी पर संवेदक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भवन निर्माण कार्य बिना किसी और विलंब के जल्द शुरू किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

बताया गया कि विद्यालय में भवन की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने दो बार सहयोग पोर्टल पर आवेदन देकर भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की थी। इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर निरीक्षण किया।

चेयरमैन प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग के निर्देश के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष अनिल कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और