पाकुड़ में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में टिक टॉक खैनी बरामद, चालक हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र में डीसी आवास के समीप बीती रात हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद बड़ा खुलासा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल एक युवक ने साहस दिखाते हुए भाग रहे वाहन का पीछा कर उसे रुकवा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने वाहन की जांच की, जिसमें बड़े-बड़े बोरों में भारी मात्रा में ‘टिक टॉक खैनी’ बरामद हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार गौरव ने भी मौके पर पहुंचकर चालक से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में चालक ने स्वीकार किया कि वाहन में खैनी लदी हुई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

शमसेरगंज से महेशपुर ले जाई जा रही थी खैनी

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि स्कॉर्पियो में लदी खैनी पश्चिम बंगाल के शमसेरगंज से लोड की गई थी और उसे पाकुड़ जिले के महेशपुर ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि खैनी की कुल मात्रा कितनी है और उसके परिवहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज वैध हैं या नहीं।

दंडाधिकारी की मौजूदगी में होगी विस्तृत जांच

एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा चालक से पूछताछ जारी है। दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के बाद स्कॉर्पियो की विधिवत तलाशी ली जाएगी। इस दौरान बरामद खैनी की वास्तविक मात्रा, परिवहन संबंधी दस्तावेजों और अन्य कानूनी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित