गोड्डा में मुकेश के जन्मदिवस पर स्वरांजलि सभा, कलाकारों ने गाए सदाबहार गीत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: महान पार्श्व गायक मुकेश के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार की देर शाम लोहियानगर स्थित राइजिंग म्यूजिकल एकेडमी में ‘एक शाम मुकेश के नाम’ स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों और स्थानीय गायकों ने मुकेश के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत बाल कलाकारों द्वारा गीत ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी’ की सामूहिक प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद अधिवक्ता अजीत कुमार, सोनू, नरेंद्र झा, असलम परवेज, अभय कुमार और सुनील मित्रा सहित कई कलाकारों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन सुभाष कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ओमप्रकाश, अभय कुमार, निखिल झा, गौरीशंकर चौबे और सुनील कुमार साह सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने महान गायक मुकेश के संगीत योगदान को याद करते हुए उनके अमर गीतों को भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर बताया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित